अखिलेश के सामने जमकर चले लात-घूंसे, सेल्फी के चक्कर में हुई मारपीट
माला पहनाने और सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई और देखते-देखते धक्का-मुक्की हुई और मारपीट होने लगी। मारपीट देखकर अखिलेश के सुरक्षाकर्मी दौड़कर आए।

यूपी के कन्नौज जिले में अखिलेश यादव के सामने उनके ही कार्यकर्ता मारपीट करने लगे। दरअस, सपा अध्यक्ष अपने सांसदीय क्षेत्र में पहुंचे थे जहां उनके समर्थको का तांता लग गया। माला पहनाने और सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई और देखते-देखते धक्का-मुक्की हुई और मारपीट होने लगी। मारपीट देखकर अखिलेश के सुरक्षाकर्मी दौड़कर आए। उन्होंने समर्थकों को अलग-अलग किया।
वीडियो वायरल होने के बाद मिली जानकारी के अनुसार, मारपीट करने वाले दोनों सपा के समर्तक हैं और इनकी पहचान राजीव यादव और अब्दुल्ला खान के रूप में हुई है। दोनों विरतिया मोहल्ले के रहने वाले हैं। सपा समर्थक ने बताया- सपा नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता और राजीव यादव अखिलेश यादव का स्वागत करने पहुंचे थे। इसी दौरान अब्दुल्ला ने रवि गुप्ता की जेब में चोरी के इरादे से हाथ डाल दिया, जिसे चोर समझकर उन्होंने पकड़ लिया। इस बीच राजीव यादव और रवि गुप्ता ने मिलकर अब्दुल्ला के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों ही सपा कार्यकर्ता हैं।




