देश
Trending

अखिलेश के जन्मदिन पर लगे भावी पीएम के पोस्टर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। इस दौरान राजधानी लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में उन्हें भावी प्रधानमंत्री बताया गया है।

सपा मुखिया अखिलेश के जन्मदिन पर यूपी में सियासत हावी है। पार्टी प्रवक्ता फखरूल हसन चांद ने सपा कार्यालय के बाहर होर्डिग लगवाए हैं। इस पर लिखा है, देश के भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई। यह होर्डिंग चर्चा में बना हुआ है। फखरुल छात्र राजनीति करते हुए सपा में आए हैं। वर्तमान में वो सपा प्रवक्ता है। लखनऊ में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शुक्रवार को हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ का आयोजन किया गया। शनिवार को अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने 50 सेकेंड का शीर्षासन करके बधाई दी।

यूपी के सभी शहरों के जिला कार्यालयों में आज अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया जा रहा है। सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के हजरतगंज हनुमान मंदिर में हवन-पूजन किया। अखिलेश आज बाराबंकी में लखनऊ पब्लिक स्कूल का उद्घाटन करने भी पहुंच रहे हैं। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आज एक जुलाई को 50वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button