अंतर्राष्टीय योग दिवस पर हुए आयोजन, योग स्वस्थ जीवन का आधार:डा.अनिल आर्य
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर क्षेत्र के जिवाना गुलियान स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में योगाचार्य जितेंद्र आर्य ने शिक्षकों व कर्मचरियों को योगासनों के अभ्यास कराए।

बिनौली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर क्षेत्र के जिवाना गुलियान स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में योगाचार्य जितेंद्र आर्य ने शिक्षकों व कर्मचरियों को योगासनों के अभ्यास कराए। इस अवसर पर प्रबंधक डा.अनिल आर्य ने कहा की स्वस्थ और सुखी जीवन जीने के लिए योग प्राणायाम जरूरी है। कई असाध्य रोगों का निदान योग के द्वारा किया जा सकता है। आज पूरा विश्व योग विधा को आत्मसात कर रहा है। इस अवसर पर प्रधानचार्य डा.राजीव खोखर, चंद्रवीर सिंह, ललित कुमार, सौरभ जैन गौरव भारद्वाज, सविता सिवाच, सुनीता धामा सोनिका राणा, जयवेंद्र, भोगराज, ओमपालआदि मौजूद रहे। उधर बिनौली के न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल, जय पारस पब्लिक स्कूल, फजलपुर की पर्ल ग्लोबल एकेडमी, तितरोदा के ओमेगा वर्ल्ड सीनियर सेकेंड्री स्कूल, तेडा के आर्य विद्यालय इंटर कालेज, बुढेडा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कालेज, बिनौली सीएचसी, थाना परिसर, बरनावा लाक्षागृह आदि जगहों पर भी योग के कार्यक्रम हुए। वहीं जौहडी की व्योवृद्ध निशानेबाज दादी प्रकाशी तोमर ने अपने स्वजन के साथ योग किया।


