अंगदपुर के एकलव्य स्पोर्ट्स क्लब पर चार दिनी चैम्पियनशिप शुरू
अंगदपुर जौहड़ी के एक लव्य स्पोर्ट्स शूटिंग क्लब पर गुरुवार को चार दिवसीय चौथी एक लव्य स्पोर्ट शूटिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ हुआ। चैम्पियनशिप में प्रथम दिन विभिन्न जनपदों से करीब 150 शूटरों ने हिस्सा लिया।

बिनौली। अंगदपुर जौहड़ी के एक लव्य स्पोर्ट्स शूटिंग क्लब पर गुरुवार को चार दिवसीय चौथी एक लव्य स्पोर्ट शूटिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ हुआ। चैम्पियनशिप में प्रथम दिन विभिन्न जनपदों से करीब 150 शूटरों ने हिस्सा लिया।

शूटिंग चैम्पियनशिप का उदघाट्न इंस्पेक्टर सलीम अहमद व डॉ. राजपाल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा की सपने उसी के सच होते है जो सपने देखता है। सफलता प्राप्त करने के लिये सपने देखना जरूरी है। जो जितने ऊंचे सपने देखेगा वह उसी शिखर तक पहुचेगा। चैम्पियनशिप में प्रथम दिन दिल्ली, बागपत, मुज्जफरनगर, गाजियाबाद, मेरठ, शामली, बुलंदशहर, हापुड़, नोएडा से करीब 150 शूटरों ने प्रतिभाग किया। चैम्पियनशिप के आयोजक रेंज कोच बिट्टू खान ने अतिथियों को सम्मानित कर उनका आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मनोज तोमर, सिंपल चौधरी, रवि जाटव, अमित श्योरान, हसन मलिक,अमित यादव, अप्सरा चौधरी, वाजिद अली, मुकेश चौधरी आदि का सहयोग रहा।
फोटो परिचय।
अंगदपुर जौहड़ी के एक लव्य स्पोर्ट्स शूटिंग क्लब पर चैम्पियनशिप का उदघाट्न करते अतिथि।


