होटल बुकिंग को लेकर भड़की अंजना सिंह, सड़क पर प्रोड्यूसर से हुई तीखी बहस – वीडियो वायरल

भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में एक्ट्रेस अंजना सिंह बस्ती पहुंचीं थीं। उन्हें होटल में रुकवाने की जिम्मेदारी प्रोड्यूसर की टीम की थी। प्रोड्यूसर रजनीश मिश्रा ने अपनी टीम को होटल बुकिंग का निर्देश दिया, लेकिन तय समय पर होटल में रूम उपलब्ध नहीं कराया गया।


वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अंजना सिंह और प्रोडक्शन टीम के बीच हो रही बहस को देखा जा सकता है। वीडियो में अंजना सिंह कहती हैं, “जब काम नहीं आता तो क्यों बुलाया? हाथ कैसे उठाया तुमने?” इस पर प्रोड्यूसर रजनीश मिश्रा जवाब देते हैं, “आपने मुझे मां-बहन की गाली दी थी।” इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग अंजना सिंह के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ लोग प्रोडक्शन टीम की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।




