Uncategorized
Trending
हॉस्टल बंद होने के विरोध में सोमवार को छात्रों ने मेरठ कॉलेज में जुलूस निकाला
स्टूडेंट के अनुसार कॉलेज प्रशासन ने कोरोना काल में एडमिशन नहीं होने का बहाना बनाकर उक्त दो हॉस्टल को भी बंद कर दिया।
मेरठ: मेरठ कॉलेज में दो हॉस्टल बंद होने के विरोध में सोमवार को छात्रों ने मेरठ कॉलेज में जुलूस निकालते हुए “छात्रावास बचाओ अभियान के तहत प्रिंसिपल ऑफिस के बाहर धरना दे दिया। छात्रों का आरोप है कि मेरठ पुलिस ने सरस्वती गर्ल्स हॉस्टल और बीएनएम हॉस्टल को पूरी तरह से बंद कर दिया है। बाकी के सभी हॉस्टल दशकों पहले बंद किए जा चुके हैं। स्टूडेंट के अनुसार कॉलेज प्रशासन ने कोरोना काल में एडमिशन नहीं होने का बहाना बनाकर उक्त दो हॉस्टल को भी बंद कर दिया। छात्रों ने कॉलेज को दोनों हॉस्टल खोलने के लिए दो दिन का समय दिया है। ऐसा नहीं होने पर कॉलेज में तालाबंदी का ऐलान किया गया है।


