Uncategorized
Trending

हाथ में मोबाईल फोन आते ही छात्राओं के चेहरो पर लौटी मुस्कान

अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने छात्राओं को उच्च शिक्षा में सहयोग प्रदान करने के लिए उच्च क्वालिटी के 94 मोबाइल सेट भिजवाए हैं

बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने छात्राओं को उच्च शिक्षा में सहयोग प्रदान करने के लिए उच्च क्वालिटी के 94 मोबाइल सेट भिजवाए हैं। जिनको कॉलेज की बीए तृतीय एवं बीएससी होम साइंस तृतीय की छात्राओं को बागपत सांसद डॉ सत्यपाल सिंह के प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने अपने कर कमलों से वितरित किया। जैसे ही कॉलेज की छात्राओं के हाथ मे मोबाइल फोन आया तो उनके चेहरों पर मुस्कान की झलक छा गई।
इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं से कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार आपकी उच्च शिक्षा के गुणवत्तापूर्ण एवं प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। इसकी सहायता से शिक्षा में उन्नति करके अपने परिवार एवं जिले का नाम रोशन करना है। इस अवसर पर कॉलेज सचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि इस मोबाइल के सदुपयोग से आप दुनिया भर का ज्ञान गूगल के माध्यम से प्राप्त कर अपनी उन्नति के द्वार खोल सकते हैं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के परीक्षा पर्यवेक्षक डॉक्टर अमित कुमार जैन एवं स्टेट बैंक की ब्रांच मैनेजर श्रीमती अर्पणा जैन एवं नगर पंचायत अग्रवाल मंडी के चेयरमैन डॉ विनोद कुमार ने भी छात्राओं से मेहनत से शिक्षा प्राप्त करने और जीवन को नए आयाम प्रदान करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी ईश्वर सिंह ने की। इस अवसर पर प्रबंध समिति के अशोक कुमार, जय श्री राम, अनिल कुमार गांधी ने भी छात्राओं को बधाई दी। कालेज प्राचार्य डॉ कमला अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं से आग्रह किया कि आप सब इस मोबाइल के प्रयोग से जीवन में उच्च शिक्षा में आगे बढ़कर हमारे विद्यालय एवं परिवार का मान बढ़ाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ निर्मला, श्रीमती शिल्पा वर्मा, श्रीमती ममता आर्य, प्रवीण कुमार, श्रीमती ममता रानी, कार्यालय अधीक्षक संजय कुमार सैनी, नितिन वशिष्ठ, रामकिशोर, प्रेमवती एवं अनिल कुमार ने सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button