Rajasthan

हाईटेंशन लाइन हादसा: मजदूरों से भरी बस 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आई… एक दर्जन लोग झुलसे

जयपुर के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के टोडी गांव में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। मजदूरों से भरी बस अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई, जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब एक दर्जन लोग झुलस गए।

जानकारी के अनुसार, यूपी से आई यह बस मजदूरों को टोडी स्थित ईंट भट्टे तक ले जा रही थी। रास्ते में बस 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे बस में करंट फैल गया और उसमें आग लग गई। हादसे के साथ ही बस के अंदर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

PunjabKesari

मौके पर तुरंत मनोहरपुर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और घायलों को शाहपुरा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से झुलसे पांच मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है। साथ ही, दमकल की टीम ने बस में लगी आग को काबू में किया।

पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिए हैं और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने का भी निर्देश दिया है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button