Bihar

‘हर महिला के खाते में आएंगे 30 हजार रुपये’, बिहार चुनाव प्रचार थमने से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहले चरण का चुनाव प्रचार आज शाम थम जाएगा। इससे पहले महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने महिलाओं के लिए एक बड़ा वादा किया है। उन्होंने घोषणा करते हुए ऐलान किया कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है, तो 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हर महिला के बैंक खाते में 30 हजार रुपये की एकमुश्त राशि ट्रांसफर की जाएगी। यह ऐलान तेजस्वी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया है।

तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने “माई-बहन मान योजना” के तहत 30,000 रुपये सीधे खातों में डालने का वादा किया है। इसके अलावा उन्होंने सभी सरकारी कर्मचारियों का होम कैडर से 70 किलोमीटर की दायरे में ही ट्रांसफर पोस्टिंग करने का वादा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button