देश

हरिद्वार में बेटे ने धोखाधड़ी से लिया लोन, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर में एक बेटे ने लोन एजेंट और निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के साथ मिलकर अपनी ही मां के साथ धोखाधड़ी कर डाली। बेटे ने मां के मकान पर लोन ले लिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बेटे और कंपनी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर शुरू कर दी है।

सुभाषनगर निवासी सुमन जैन पत्नी प्रमोद जैन ने कोर्ट को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सुभाषनगर गली नंबर बी-5 में उनका मकान है। उनके ही बेटे नीरज गर्ग ने लोन एजेंट और निजी कंपनी के कर्मचारियों के साथ मिलकर उनके मकान पर लोन ले लिया। निजी कंपनी की हरिद्वार शाखा से लिए गए लोन के दस्तावेजों में कहीं भी उनके हस्ताक्षर नहीं हैं।

पीडि़ता ने आरोप लगाया उसके बेटे नीरज, लोन एजेंट एवं बैंक कर्मचारियों ने धोखाधड़ी से लोन स्वीकार कराया है। जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। कहीं पर भी सुनवाई न होने पर उन्हें कोर्ट का सहारा लेना पड़ा है।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कोर्ट के आदेश पर नीरज व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button