crime
Trending

हरदोई में मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना से सनसनी,आरोपी गिरफतार

हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना से सनसनी फैल गई। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मासूम बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। वहीं,घर के बड़े होली मिलन में मशगूल थे। इसी बीच बुधवार की शाम करीब सात बजे मासूम गायब हो गई। परिजनों ने समझा कि मासूम गांव में ही रहने वाली अपनी बुआ के यहां चली गई है। जब वह कुछ समय बाद घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। बच्ची के गायब होने की जानकारी गांव में भी फैल गई। ग्रामीणों ने मासूम को ढूंढना शुरू किया।

करीब तीन घंटे बाद मासूम अर्धनग्न हालत में खून से लथपथ अपने घर के बाहर पड़ी मिली। कुछ दूरी पर उसकी चप्पलें भी पड़ी हुई थी। मासूम की हालत देख घबराए परिजन उसे लेकर शाहजहांपुर इलाज के लिए भागे। कांट पहुंचते ही बालिका ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय मासूम की मौत हो गई। प्रतीत हो रहा हैं कि उसके साथ अमानवीयता की गई है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार की ओर से मिली तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

मासूम के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जब वह रात को खेत से लौटा, तो उसकी बेटी घर के दरवाजे के एक ओर अर्धनग्न हालत में बेहोश पड़ी थी। पिता ने बताया कि उसकी बेटी मृत अवस्था मे थी, पास में एक लावा मोबाइल भी पड़ा था।

पीड़ित पिता के मुताबिक उसके भाई व नौकर ने बताया कि जब मासूम खेल रही थी, तो गांव का लड़का कृष्णा पाठक (25) वहां मौजूद था। मासूम के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी कृष्णा पाठक ने ही उसकी बेटी को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी।

पचदेवरा क्षेत्र में मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने जांच के दौरान पारिवारिक चाचा कृष्णा पाठक के घर से बालिका के कपड़े बरामद किए। साथ ही उसके घर में कमरे के अंदर चारपाई पर खून भी मिला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button