टॉप न्यूज़

हमीरपुर: महिला हत्या मामले में दरोगा अंकित यादव गिरफ्तार, कार और लोहे की रॉड बरामद

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के रमना गांव के पास सड़क किनारे मिली महिला के शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में दरोगा अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त कार और लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गई है।

तीन दिन पहले, 13 नवम्बर को रमना गांव के पास नग्न अवस्था में महिला का शव मिला था। मृतका किरन के भाई ने महोबा पुलिस लाइन में तैनात दरोगा पर हत्या का आरोप लगाया था। एसपी दीक्षा शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक डिजायर कार का मूवमेंट देखा गया। पुलिस ने कार मालिक के बयान के बाद हत्या करने वाले दरोगा अंकित यादव को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, दरोगा अंकित यादव कबरई थाने में तैनात था और मृतका के मुकदमे की विवेचना कर रहा था। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह मानसिक रूप से मृतका से परेशान था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और कार बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार, महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र की युवती की शादी 22 फरवरी 2023 को हमीरपुर जिले के ललपुरा थाना क्षेत्र में एक सीआरपीएफ जवान से हुई थी। शादी के बाद ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान युवती अपने मायके चली गई थी और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। आरोपित दरोगा ने कई बार युवती को बुलाया और 12 नवम्बर को विवाद के दौरान लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button