राजनीति

‘हमारे मुल्क के दोनों बॉर्डरों पर ये दो देश बैठे हैं, जो किसी भी समय भारत के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं’ : AIMIM प्रमुख ओवैसी

AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने देश की सुरक्षा और आंतरिक एकता को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि, ‘भारत को दो मोर्चों पर खतरे का सामना करना पड़ सकता है – एक ओर पाकिस्तान और दूसरी ओर चीन। ओवैसी ने आगे कहा, ‘हमारे मुल्क के दोनों बॉर्डरों पर ये दो देश बैठे हैं, जो किसी भी समय भारत के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं।’

पाकिस्तान को बताया ‘फेल स्टेट’, सेना की तारीफ

अपने बयान में ओवैसी ने पाकिस्तान को “गया-गुजरा और असफल राष्ट्र (फेल स्टेट)” बताया। उन्होंने भारतीय सेना की सराहना करते हुए कहा कि, ’50 हजार भारतीय जवान गलवान और लद्दाख में तैनात हैं और बहादुरी से चीन के सामने डटे हुए हैं और भारतीय सैनिकों की वीरता पर हर भारतीय को गर्व है।

ओवैसी ने पहलगाम आतंकी हमले का किया ज़िक्र

ओवैसी ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि, ‘हमारे सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई काबिले तारीफ है और पूरे देश में इसकी सराहना हो रही है।’ उन्होंने आगे कहा कि देश के नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना मौजूद है और इसे और मजबूत करने की जिम्मेदारी राजनीतिक नेतृत्व की है।

चंद्रबाबू नायडू और पीएम मोदी से की अपील

AIMIM प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से अपील की कि वे देश में भाईचारे और एकता को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा, ‘देश की मजबूती इसी में है कि हम एकजुट रहें और समाज में नफरत फैलाने वाले कानूनों से बचें।’

वक्फ संपत्तियों पर कानून को लेकर उठाए सवाल

ओवैसी ने वक्फ संपत्तियों से जुड़े नए कानूनों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि, ‘अगर ऐसे कानून बनते रहेंगे जो समाज को बांटते हैं, तो देश की एकता को बनाए रखना मुश्किल हो जाएगा।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button