स्वामी कल्याण देव पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजीत शर्मा एवं मधुलिका शर्मा को एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया
यूनाइटेड सर्विस इन्सटीट्यूटन ऑफ इन्डिया, राव तुला मार्ग दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 202ट2 विषय को लेकर कन्फैडरेशन ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस नामक संस्था द्वारा एक अन्तर्राष्ट्रीय एजुकेशन कान्क्लेव आयोजित किया गया
मवाना (मेरठ)। यूनाइटेड सर्विस इन्सटीट्यूटन ऑफ इन्डिया, राव तुला मार्ग दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 202ट2 विषय को लेकर कन्फैडरेशन ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस नामक संस्था द्वारा एक अन्तर्राष्ट्रीय एजुकेशन कान्क्लेव आयोजित किया गया जिसमें प्रो. एस के काक पूर्व कुलपति एकेटीयू मुख्य वक्ता के रूप में रहे। कार्यक्रम में नयी शिक्षा नीति के बारे में संवाद के लिए दक्षिण अफ्रीका व हालैण्ड का अन्तर्राष्ट्रीय डैलिगेट भी उपस्थित था। विभिन्न क्षेत्रों से आये शिक्षाविदों ने नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए आने वाली चुनौतीयों से कैसे निपटा जायें पर अपने महत्वपूर्ण विचार दियें। कार्यक्रम के अंत में स्वामी कल्याण देव पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्री अजीत शर्मा व प्रधानाचार्य श्रीमति मधुलिका शर्मा जी ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान के लिये एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।


