स्कूल बस की सवारियों से भरी ई- रिक्शा से जोरदार टक्कर, एक की मौत, छ: घायल, बस चालक फरार


बडौत। कोताना मार्ग पर स्कूल बस व ई रिक्शा में जोरदार टक्कर | एक व्यक्ति की मौत, छ लोग घायल | घटना के तुरंत बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से हुआ फरार | पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा |बडौत-कोताना मार्ग पर मंगलवार सुबह चौ केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल के सामने एक स्कूल बस व ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा और घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया ,जहां से तीन लोगों को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर किया गया है। उधर व्यक्ति की मौत से परिवार गमगीन है।मृतक मुन्नू पुत्र मसीदा( 55) कोताना गांव का रहने वाला था, जो सुबह करीब 7:15 बजे अपने गांव से ई रिक्शा में सवार होकर बड़ौत आ रहा था। ई रिक्शा में गांव के ही दीपक पुत्र श्याम सिंह, मेहताब पुत्र करीमुल्ला, अबरोज पत्नी रईस, अरूण, पवन, बिल्लू व अभिषेक भी बडौत आ रहे थे। इसबीच जब समय ई-रिक्शा चौ केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल के सामने पहुंची तो, बड़ौत की तरफ से तेज गति से बच्चों से भरी एक स्कूल बस के साथ ई रिक्शा की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि, ई-रिक्शा सड़क किनारे जा पलटी और मौके पर ही मुन्नू की मौत हो गई, जबकि अन्य सभी सवारी भी घायल हो गई। हादसे के बाद बस चालक बस को छोड़कर फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया और घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया ,जहां से अफरोज, दीपक और महताब को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया। उधर व्यक्ति की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।दिल्ली बस स्टैंड चौकी पर मृतक परिजनों के साथ मिलकर रिजवान ने स्कूल बस चालक के खिलाफ नाम दर्ज तहरीर दी है |




