राज्य
Trending

सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्‍ट शेयर करने पर 22 साल के युवक को धमकी, डर से छोड़ा शहर

नागपुर में एक 22 वर्षीय युवक ने नूपुर शर्मा के समर्थन में एक पोस्‍ट कर दिया। उसके बाद उसे लगातार धमकी मिलने लगी। जबकि पर‍िवार ने सोशल मीडिया पोस्‍ट डिलीट तो कराया ही, माफी भी मांगी। लेकिन धमकी आती रही। उदपुर की घटना के देखते हुए परिवार डरा हुआ था। ऐसे में उन्‍होंने युवक को शहर छोड़ने के लिए कहा।

नागपुर। नागपुर में एक 22 वर्षीय युवक ने नूपुर शर्मा के समर्थन में एक पोस्‍ट कर दिया। उसके बाद उसे लगातार धमकी मिलने लगी। जबकि पर‍िवार ने सोशल मीडिया पोस्‍ट डिलीट तो कराया ही, माफी भी मांगी। लेकिन धमकी आती रही। उदपुर की घटना के देखते हुए परिवार डरा हुआ था। ऐसे में उन्‍होंने युवक को शहर छोड़ने के लिए कहा।

पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बावजूद परिवार अभी भी डरा हुआ है। बेटा 15 दिन बाद घर नहीं लौटा है। व्‍यवसाय‍िक पर‍िवार अब इसका ध्‍यान रखता है क‍ि घर के लोग बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर जाए और जल्‍दी लौट आएं । वे अपने घर से अनावश्यक बाहर निकलने से बचते रहे हैं।

युवक के बड़े भाई ने हमारे सहयोगी टीओआई से कहा क‍ि अब हम बहुत जरूरी होने पर ही बाहर जाते हैं। उन्होंने कहा क‍ि हाल की घटनाओं (अमरावती और उदयपुर) के बाद से हम डरे हुए हैं। वे इतने डरे हुए हैं क‍ि पुलिस की मौजूदगी भी सुरक्षित महसूस नहीं करा पा रही।’ हमने घटना के बाद शुरू में काफी लंबे समय तक अपने छोटे भाई का सेलफोन छीन लिया था। आज हम उसे शहर में वापस लाने में असमर्थ हैं।’ बड़े भाई ने उनके मन में घबराहट और असुरक्षा को उजागर करते हुए कहा।

पुलिस ने युवक के घर पर सशस्त्र पुलिस तैनात कर दी है। नंदनवन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी आपात स्थिति के लिए परिवार के सदस्यों के साथ अपने मोबाइल नंबर साझा किए हैं। सीपी अमितेश कुमार के अलावा अब परिवार की सुरक्षा की निगरानी जोनल डीसीपी नूरुल हसन और अतिरिक्त सीपी नवीनचंद्र रेड्डी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button