
रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के सोलानी पार्क के पास गंगनहर से आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। आसपास से गुजर रहे लोगों ने शव को गंगनहर में बहते हुए देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंगनहर में बह रहे शव को गंगनहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।




