टॉप न्यूज़

सोनू निगम पर मुंबई के चेंबूर इलाके में विधायक के बेटे ने किया हमला

मुंबई। मशहूर सिंगर सोनू निगम चेंबूर में एक कार्यक्रम में परफॉर्म कर रहे थे, तभी ठाकरे गुट के एक विधायक के बेटे ने उनके कार्यक्रम में धक्का-मुक्की की। उसने सोनू निगम को धक्का दे दिया। निगम के साथी कलाकारों को भी पीटा। इस मामले में देर रात मुंबई के चेंबूर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक चेंबूर में उत्सव का आयोजन सोमवार शाम को ठाकरे गुट के विधायक प्रकाश फातर्पेकर ने किया था। इस इवेंट में सोनू निगम की लाइव परफॉर्मेंस का आयोजन किया गया था। इस दौरान जब सोनू निगम गाना गाकर स्टेज से नीचे उतर रहे थे तो वहां मौजूद लोगों में सोनू निगम के साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। इसमें सोनू निगम से ठाकरे गुट के विधायक प्रकाश फातर्पेकर के बेटे स्वप्निल फातर्पेकर की धक्का-मुक्की हो गई।

सोनू निगम मंच की सीढ़ियों से नीचे गिर पड़े। उनके बॉडीगार्ड और टीम के कुछ कलाकारों के साथ मारपीट भी की गई। इस घटना के बाद सोनू निगम को पास के जैन अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सोनू निगम सुरक्षित हैं।

स्वप्निल फटरपेकर सोनू निगम को तस्वीरें लेने के लिए मजबूर कर रहे थे। मना करने पर उसने हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।

इस बीच, सोनू निगम ने आधी रात को चेंबूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। सोनू निगम की शिकायत पर पुलिस ने विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे स्वप्निल फटरपेकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button