देश

‘सोनम को सजा दिलाऊंगा’, राजा रघुवंशी के घर पहुंचे भाई गोविंदा का बड़ा बयान

मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान राजा और सोनम रघुवंशी के मामले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। मेघालय की पुलिस सोनम समेत सभी आरोपियों को लेकर शिलॉन्ग पहुंची। इस बीच सोनम का भाई गोविंद राजा रघुवंशी के घर पहुंचा। इस दौरान उन्होंने कहा कि हत्यारों को फांसी की सजा होनी चाहिए।

सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित राजा रघुवंशी के घर पहुंचा, जहां उसने राजा के परिजनों से मुलाकात की। सोनम का भाई गोविंद बंद कमरे में रघुवंशी परिवार से बातचीत कर रहा है। इसे लेकर राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि गोविंद भाई ने मुझसे पहले बात की थी। उन्होंने कहा कि वह इंदौर आ रहे हैं और हमारे घर आना चाहते हैं।

 

गोविंद रघुवंशी ने बताया कि सोनम का जब फोन आया था तो वह फूट-फूटकर रो रही थी। कह रही थी भैया मैं यहां पर हूं। मैं पुलिस को अरेंज कर मौके पर पहुंचा। मेरी दो-तीन बार सोनम से उसके बाद बात हुई थी। इस केस में वकील मेरी तरफ से रहेगा और मैं इस परिवार की तरफ से रहूंगा। मैं सोनम को सजा दिलाऊंगा। मैं बोल चुका हूं कि सोनम इस मामले में गुनहगार है।

सोनम के भाई गोविंद ने राजा की मां से मुलाकात की। इस दौरान गोविंद को पकड़कर मां रो रही है। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है। गोविंद ने मां को ढांढस बधाते हुए कहा कि मैं आरोपियों को सजा दिलाऊंगा। हत्यारों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। मेरी बहन का राज कुशवाह से कोई अफेयर नहीं था। सोनम ने गाजीपुर से पहला फोन गोविंद रघुवंशी को ही किया था।

 

सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने कहा कि राज कुशवाह हमेशा सोनम को दीदी कहकर बुलाता था। पिछले तीन सालों से सोनम राज कुशवाह को राखी बांधती आ रही है। हम और राज घर में एक साथ बैठकर सोनम से राखी बंधवाते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button