crime
Trending

सोनभद्र में युवक ने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के महुआंव पांडेय गांव में शनिवार की देर रात एक युवक ने संदिग्ध हालत में आपने सिर में गोली मारकर जान दे दी। घटना रात पौने 10 बजे की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के महुआंव पांडेय गांव निवासी केशव राम चौबे के चार पुत्रों में तीसरे नंबर का सुनील उर्फ पंकज चौबे (40) खेती काम के साथ साथ गैर राज्य में ट्रक भी चलाता था। होली के बाद से वह घर पर था। सुनील अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव पर रहता था। अन्य भाई रॉबर्ट्सगंज में रहते हैं।

शनिवार की रात वह घर पर था। उसके तीनों बच्चे कमरे में सो रहे थे। रात करीब पौने दस बजे अचानक सुनील ने घर में ही तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली चलने और पत्नी की चीख पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। मौके पर सुनील का खून से लथपथ शव पड़ा था। वह औंधे मुंह पड़ा था। घटना से बदहवास पत्नी ने कहा कि थोड़ी देर पहले तक वो बिल्कुल ठीक थे। अचानक से पता नहीं क्या हुआ। तेज आवाज सुनकर बाहर निकली।

सूचना पर सीओ अमित कुमार, एसओ अंजनी कुमार राय मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। सीओ अमित कुमार ने बताया कि युवक ने गोली मारकर जान दी है। मौके से तमंचा बरामद हुआ है। घटना क्यों और किन परिस्थितियों में हुई इसकी छानबीन की जा रही है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। सुनील के चार और छह वर्ष के दो लड़के और नौ वर्ष की एक लड़की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button