देश-विदेश

सेना में भारतीयों की भर्ती अप्रैल से ही बंद है: रूसी दूतावास

रूसी दूतावास ने यूक्रेन में मॉस्को के विशेष सैन्य अभियान के दौरान भारतीयों के हताहत होने की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं पर शोक व्यक्त किया और कहा कि अप्रैल से ही उसके सशस्त्र बलों में भारतीयों की भर्ती बंद कर दी गई है।

एक बयान में दूतावास ने कहा कि मॉस्को और नयी दिल्ली उन भारतीय नागरिकों की शीघ्र पहचान और सेवा से मुक्ति के लिए निकट समन्वय से काम कर रहे हैं, जो स्वेच्छा से सैन्य सेवा में संविदात्मक कार्य में शामिल हुए थे और अब घर लौटना चाहते हैं।

इसमें कहा गया है कि इस वर्ष अप्रैल से रूसी के रक्षा मंत्रालय ने भारत सहित कई अन्य देशों के नागरिकों को सैन्य सेवा में भर्ती करना बंद कर दिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि कुल 69 भारतीय नागरिक वर्तमान में रूसी सेना द्वारा सेवा से मुक्त किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार रूसी सेना में सेवा करते हुए आठ भारतीयों की मौत हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button