Uncategorized
Trending

सूर्य को अर्घ्य देकर खोला छठ का व्रत

छठ पर्व को लेकर महिलाओं ने सोमवार को उदय होते हुए सूर्य को अर्घ्य चढ़ाए और व्रत खोला। इसके बाद मोहल्ले-पड़ौस में सभी को फल, मिठाई और ठेकुए का प्रसाद वितरित किया गया।

बागपत। छठ पर्व को लेकर महिलाओं ने सोमवार को उदय होते हुए सूर्य को अर्घ्य चढ़ाए और व्रत खोला। इसके बाद मोहल्ले-पड़ौस में सभी को फल, मिठाई और ठेकुए का प्रसाद वितरित किया गया।

सोमवार को चौथे दिन भी लोग छठ मैया की भक्ति में डूबे रहे। बागपत शुगर मिल कॉलोनी के दुर्गा मंदिर में सभी महिलाएं एक स्थान पर एकत्र हुई। उसके बाद उन्होंने मंगल गीत गाकर छठ मैया की विधानपूर्वक पूजा की और उदय होते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोला। नालंदा निवासी अश्विनी कुमार के गया वजीरगंज में रहने वाले सास-ससुर प्रोफेसर शैलेन्द्र कुमार व प्रोफेसर उषा कुमारी ने भी छठ मैया की विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की। 36 घंटे के उपवास के बाद उन्होंने अन्न-जल ग्रहण किया। उन्होंने बच्चों की दीर्घायु, घर-परिवार की खुशहाली व मनोकामना पूर्ति के लिए मन्नते मांगी। छठ मैया व सूर्य देवता को फल, मिठाई, गन्ना और ठेकुए का भोग लगाया गया। इस दौरान बच्चों ने खूब आतिशबाजी छोड़ी। उसके बाद सभी को फल, ठेकुआ और मिठाई का वितरण किया। इसके अलावा कल-कारखानों और फैक्ट्री में रहने वाले लोगों ने भी छठ पर्व के चौथे दिन तालाब और पोखरों पर पहुंचकर सूर्य को अर्घ्य चढ़ाए और एक-दूसरे को छठ की बधाईयां दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button