crime
Trending

सूरत में 39 लाख के कोकीन के साथ दम्पति गिरफ्तार

गुजरात में सूरत शहर के पूणा क्षेत्र में 39 लाख रुपये से अधिक के कोकीन के साथ एक दम्पति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कडोदरा-सूरत राजमार्ग पर नियोल चेक पोस्ट साबर गाम तीन रास्ता के निकट विशेष अभियान समूह (एसओजी) की टीम ने एक कार को रोक कर उसकी तलाशी ली

सूरत। गुजरात में सूरत शहर के पूणा क्षेत्र में 39 लाख रुपये से अधिक के कोकीन के साथ एक दम्पति को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कडोदरा-सूरत राजमार्ग पर नियोल चेक पोस्ट साबर गाम तीन रास्ता के निकट विशेष अभियान समूह (एसओजी) की टीम ने एक कार को रोक कर उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसमें से 39 ग्राम 100 मिली ग्राम कोकीन जब्त करके एक दंपति को पकड़ लिया गया। जब्त कोकीन की कीमत 39,10,000 रुपये आंकी गयी है। पकड़े गए दम्पति की पहचान मुंबई निवासी इब्राहिम ओडिया (51) और उसकी पत्नी तन्वीर (47) के रूप में हुयी है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे मुंबई में एक नाइजीरियन नागरिक डनहील से यह ड्रग्स लेकर सूरत के रांदेर निवासी ड्रग्स कारोबारी को देने आ रहे थे।
पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button