देश
Trending

सूरत महानगर पालिका में केजरीवाल की पार्टी को झटका, 6 पार्षद भाजपा में शामिल

सूरत (गुजरात)। सूरत महानगर पालिका में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के छह पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे पूर्व चार पार्षद भाजपा से जुड़े थे। 120 सदस्यीय मनपा में केजरीवाल की पार्टी के 27 पार्षद चुने गए थे। अब 17 ही उसके पाले में बचे हैं। पांच और पार्षद भाजपा में कभी भी जा सकते हैं।

शुक्रवार रात सभी छह पार्षदों को सूरत के उधना स्थित भाजपा कार्यालय में राज्य मंत्री प्रफुल पानसेरिया, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी समेत सूरत महानगर भाजपा के पदाधिकारियों की मौजूदगी में भाजपा का खेस पहनाया गया। भाजपा में शामिल होने वालों में धर्मेन्द्र वावलिया वार्ड 4, घनश्याम मकवाणा वार्ड 4, किरण खोखाणी वार्ड 5, अशोक धामी वार्ड 5, स्वाती कयाडा वार्ड 17, निराली पटेल वार्ड 5 शामिल हैं। इसके पूर्व रुता खेनी वार्ड 3, ज्योतिकाबेन लाठिया वार्ड 8, भावनाबेन सोलंकी वार्ड 2, विपुलभाई मोवलिया वार्ड 16 ने भाजपा का दामन थामा था। विपक्ष के नेता धमेन्द्र भंडेरी ने आरोप लगाया है कि भाजपा साम-दाम-दंड-भेद की नीति अपना रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button