सूबे के मुखिया से मिलने पहुंचे स्वराज क्रांति पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम दास रुहेला
श्री घनश्याम दास रोहिला के साथ संजीव राणा और दीपक सिंह जसोई भी मंत्री जी से मिलने जी डी रुहेला जी के साथ आवास के अंदर अनुमति सहित पहुंचे।
हापुड़। भारतीय स्वराज्य क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय सम्पर्क प्रमुख ब सदस्य राष्ट्रीय कार्य कारिणी श्री घनश्याम दास रोहिला उर्फ जी डी रुहेला मुख्य मंत्री आदित्य नाथ योगी जी के आवास पर प्रथम नवरात्रे पर अपनी टीम के साथ लखनऊ पहुंचे और शारदीय नवरात्रे की शुभ कामनाओं के साथ रोहिला राजपूत /क्षत्रिय समाज की अनेक समस्याएं एक ज्ञापन के द्वारा आवास पर उपस्थित उप मुख्य मंत्री श्री बृजेश पाठक जी को हस्तांतरित की तथा उन्हें बताया कि उत्तर प्रदेश में अन्य क्षत्रियों,राजपूत,ठाकुर खंगार आदि के साथ लिस्ट में रोहिला क्षत्रिय/राजपूत उल्लिखित नही है इससे अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और यह रोहिला क्षत्रिय समाज की उन्नति में बाधक हो रहा है,श्री जी डी रुहेला जी प्रमुख ग्रह सचिव के कार्यालय भी पहुंचे और गृह सचिव के उपलब्ध न होने पर डाक प्राप्ति खिड़की संख्या छ पर ज्ञापन पार्टी पार्टी और क्षत्रिय अस्तित्व न्याय मोर्चा की ओर से हस्तांतरित कराया,तथा रोहिला राजपूत युवकों द्वारा इस संबंध में भेजे गए। सैंकड़ो ज्ञापनों पर उचित कार्यवाही की मांग रखी,उपमुख्य मंत्री श्री बृजेश पाठक जी ने पूर्ण आश्वासन दिया कि रोहिला क्षत्रिय समाज के उत्थान और उन्नति के मार्ग प्रशस्त किया जायेगा और अन्य क्षत्रियों के साथ रोहिला क्षत्रिय/राजपूत का उल्लेख भी सरकारी दस्तावेज में किया जाएगा। रोहिला क्षत्रिय समाज के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि होगी,और इससे भावी पीढ़ी लाभान्वित होगी। श्री घनश्याम दास रोहिला के साथ संजीव राणा और दीपक सिंह जसोई भी मंत्री जी से मिलने जी डी रुहेला जी के साथ आवास के अंदर अनुमति सहित पहुंचे।


