crime
Trending

सूटकेस में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, तफ्तीश में जुटी दिल्ली पुलिस

श्रद्धा मर्डर केस के बाद दिल्ली से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक लड़की की गली सड़ी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। शव इतने बुरे तरीके से सड़ चुका था कि उसे पहचानना मुश्किल हो रहा है। शव सड़ने से काफी बुरी दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने इस लाश को एक सूटकेस से बरामद किया है जोकि पंजाबी बाग इलाके के एक नाले में पड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, लगभग 10 दिन पहले युवती की हत्या की गई थी।

सूटकेस से निकलने वाली दुर्गंध को महसूस करने के बाद बुधवार को एक राहगीर ने सूटकेस देखा और पुलिस को सूचित किया। राहगीर की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा कि पीड़िता की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन कहा कि यह एक युवती का शव प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। पीड़िता की पहचान किए जाने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। बंसल ने कहा कि शव और सूटकेस के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं और पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

अधिकारी ने कहा, “कोई चोट नहीं दिख रही थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद पता चलेगा कि उसे किस तरह की चोटें लगी हैं।” भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के साक्ष्य को गायब करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button