राज्य
Trending

सुख समृद्धि के लिए हुआ महायज्ञ का आयोजन

मोरना : जडवड गांव में स्थित  शिव मंदिर में एक विशाल यज्ञ व भण्डारे का आयोजन कर गांव व देश में सुख समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। वही विद्वानों ने ग्रामीणों को उपदेश देकर जागरूक किया। यज्ञ में महिलाएं व किशोरियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।भजनोंपदेशक ने ग्रामीणों को भजनों के माध्यम से देशभक्ति के प्रति जागरूक किया।
ककरौली क्षेत्र के गांव जडवड स्थित शिव मंदिर में सोमवार को विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। यजमान ग्राम  प्रधान मुन्नी देवी ,प्रधान पति मामचंद संयुक्त रूप से रहे। पुरोहित कँवरपाल शास्त्री, जयविंद्र आर्य ने सुख समृद्धि व वातावरण शुद्धि के लिए मंत्रों का जाप कर यज्ञ में आहुति प्रदान की। यज्ञ में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।अध्यक्ष आर्य प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर सत्येंद्र आर्य ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि आज के समय में मनुष्य मधुमेह,गुर्दा,हृदय की भयावह बीमारियों से ग्रसित हैं। इन सभी के लिए हमारा खान-पान लाइफ़स्टाइल जिम्मेदार है। संसार के अंदर सबसे अमूल्य है तो वह हमारा स्वास्थ्य है। कार्यवाहक अध्यक्ष प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर कंवरपाल शास्त्री ने कहा कि यह सभी कर्मों में सर्वश्रेष्ठ कर्म यज्ञ है। यज्ञ करने से भगवान प्रसन्न होते हैं । तथा वातावरण का शुद्धिकरण होता है। पुरोहित जयविन्द्र आर्य ने कहा कि अपने से बड़ों का आदर सत्कार करना चाहिए। किसी भी व्यक्ति में बुराई निकालने से पहले अपने अंदर की गलतियों को देख लेना चाहिए। जीवो पर दया करना चाहिए। भजनों उपदेशक भूपेंद्र कुमार ने देश भक्ति भंजन सुनाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान जगदीश सिंह शिवपुरी खतौली, पूर्व प्रधान अशोक कुमार, रघुवर सिंह, ब्रह्म सिंह, विक्रम सिंह, ओमकार आर्य, मा रिशिपाल, मा साहब सिंह, वीरेंद्र सिंह, आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button