Uncategorized
Trending

सी0डी0ओ0 ने जानी ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबन्धन की बारिकियां- ठोस व तरल अपशिष्ट कार्यां को मिलेगी नयी रफ्तार

हापुड़। जिले में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबन्धन कार्यो को अब नयी रफ्तार मिलेगी। इसके लिये मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने बुलन्दशहर के शहजादपुर कनैनी, एस0एल0डब्लू0एम0 प्रशिक्षण केन्द्र पर जाकर इसकी बारिकियों को समझा। इस प्रशिक्षण केन्द्र में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबन्धन के विभिन्न मॉडल बने हुए हैं। इसको देखकर जिले में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबन्धन के कार्यो में सही दिशा में तेजी लाने में मदद मिलेगी।
प्रदेश शासन की ओर से ग्राम पंचायतों को ओ0डी0एफ0 प्लस बनाने का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। शासन की ओर से प्रदेश के मुख्य विकास अधिकारियों को इस सेन्टर पर जाकर ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबन्धन की बारकिंयों को समझने और अपने जिले को ओ0डी0एफ0 प्लस बनाने के लिये पहल करने की अपेक्षा की गयी है।
इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने बुलन्दशहर स्थित शहाजादपुर कनैनी जाकर ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबन्धन की बारिकियां समझीं। उन्होंने सोख पिट, लिच पीट, मैजिक पिट, कपोस्ट पिट, वर्मी कम्पोस्ट पिट, नाडेप कम्पोस्ट पिट, गोबर गैस प्लान्ट को देखा। प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी व उनकी टीम ने सेन्टर में बने विभिन्न मॉडलों के बारे में जानकारी दी। टीम ने बताया कि इन मॉडलों के आधार पर अपनी जरूरत के मुताबिक ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबन्धन के लिये ढांचा खड़ा किया जा सकता है। प्लास्टिग अपशिष्ट प्रबन्धन के लिये भी सेन्टर पर व्यवस्था दिखाई गयी। गोबर गैस प्लान्ट भी दिखाया गया और उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। मुख्य विकास अधिकारी के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेन्द्र सिंह मौजूद रहे। जिला पंचायत राज अधिकारी ने वहां से वापस लौटते ही सभी सहायक विकास अधिकारी पं0 और पंचायत सचिवों को ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबन्धन के कार्यो में तेजी लाने और ग्राम पंचायतों को ओ0डी0एफ0 प्लस बनाने हिदायत दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button