Uncategorized

सीमा विवाद को लेकर चल रहे किसानों का धरना 13 दिन बाद एस डी एम बड़ौत के आश्वासन पर खत्म

क्षेत्र के नांगल गांव में युपी हरियाणा खादर सीमा विवाद को लेकर चल रहे किसानों का धरना 13 दिन बाद एस डी एम बड़ौत के आश्वासन पर खत्म हो गया है।

बडोत। क्षेत्र के नांगल गांव में युपी हरियाणा खादर सीमा विवाद को लेकर चल रहे किसानों का धरना 13 दिन बाद एस डी एम बड़ौत के आश्वासन पर खत्म हो गया है।
शुक्रवार देर शाम बड़ौत एस डी एम ने किसानों के पास पहुच कर किसानों की समस्या जानी और एसडीएम बड़ौत ने किसानों को आश्वासन दिया कि इस समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा उन्होंने किसानों को बताया की अगर हरियाणा के किसान आगे से युपी के किसानों की फसल को कोई किसी भी तरह का नुक्सान पहुंचाएगा तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि हरियाणा युपी खादर सीमा को लेकर किसानों 12 मई से लगातार धरने पर बैठे हुए थे। किसानों की समस्या थी कि यूपी के किसानों के द्वारा उगाई गई फसल को हरियाणा के किसान जबरदस्ती काट कर ले जाते थे।इसी को लेकर किसानों ने धरना दिया हुआ था किसानों की मांग थी जब तक हरियाणा और यूपी की सीमा में पैमाइश नहीं हो जाती तब तक किसान धरने पर ही बैठे रहेंगे। मौके पर पहुंच कर एसडीएम बड़ौत ने किसानों को आश्वासन दिया है कि आगे भविष्य में उनकी फसल को नुकसान नहीं पहचाने दिया जाएगा अगर हरियाणा के किसान नुकसान पहुंचाएंगे तो उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी करवाई की जाएगी। एसडीएम बड़ौत के आश्वासन के बाद नांगल गांव के किसानों ने धरना समाप्त कर दिया है।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जगपाल सिंह, मोहित कुमार, टांडा ग्राम प्रधान नवाजिश ख़ान, ओमप्रकाश, जयपाल, देवेन्द्र,बरासत पठान सहित सैकड़ों किसान मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button