मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। अधिवक्ता परिषद ब्रज जनपद इकाई मुजफ्फरनगर द्वारा आज सिविल बार संघ के सभागार में संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज महोदय श्री चवन प्रकाश जी व मुख्य वक्ता श्री चरण सिंह त्यागी जी क्षेत्रीय मंत्री अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद ब्रज महामंत्री राखी शर्मा मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष श्री विजय त्यागी जी ने की तथा संचालन महामंत्री हरिओम गोयल ने किया। कार्यक्रम में सिविल बार के अध्यक्ष राधेश्याम गर्ग, महासचिव श्री सुनील मित्तल जी व जिला बार संघ के अध्यक्ष श्री वसी अंसारी व न्यायिक अधिकारी गण का पटका व शॉल उढ़ाकर स्वागत किया गया। जिला जज महोदय ने संविधान के संविधान में मौलिक अधिकार व संविधान में व्यक्तियों को दिए गए दायित्व के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। मुख्य वक्ता श्री चरण सिंह त्यागी जी ने संविधान सभा द्वारा संविधान को बनाने के लिए उसके मूल में सनातन संस्कृति व वेदों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। अधिवक्ता परिषद का समाज के निर्माण में अहम भूमिका पर चर्चा की। संविधान में मौजूद भारत की संस्कृति के चित्रों को दिखाकर उनकी व्याख्या की। साथ ही साथ सभी अधिवक्ताओं से संविधान के मूल को जानने का आग्रह किया। समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए किस प्रकार अधिवक्ता परिषद कार्य कर रहा है भारतीय संस्कृति पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम के संयोजक राजेश शर्मा व सह संयोजक मनमोहन वर्मा रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौरव कुमार विशेष आमंत्रित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, ललित भारद्वाज, नरेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, अमित वर्मा, सुनील मित्तल, रविदत्त, कपिल गुप्ता, अर्पित मित्तल, शिवानी सचदेवा, पायल रानी, भारती कुमारी, डॉ माधुरी सिंह, प्रभा जी, प्रवीण कुमार उपाध्याय, राम अवतार, विजयराज ग्रेड, भूपेंद्र सिंह, मनोज ठाकुर, सलेक चंद,विष्णु गर्ग, प्रज्ञा, संगीता भारद्वाज, रेखा शाही राजीव शर्मा, जोगिंदर गोयल, आसमा परवीन, मेघना शर्मा, सोनिका, महेन्द्र जैन आदि उपस्थित रहे।


