Bihar

सिवान सीट पर सबसे रोमांचक सियासी घमासान, जानिए किस उम्मीदवार को मिलेगी जीत

बिहार में विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। भाजपा, कांग्रेस, आरजेडी और जनसुराज पार्टी के नेता तूफानी रैलियां कर रहे हैं। सिवान विधानसभा सीट पर भी चुनावी कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस सीट पर मुख्यत: एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला देखा जा रहा है। वहीं पहली बार चुनाव लड़ रही जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी इस चुनाव में अपना पूरा दमखम लगा रहे हैं। सिवान में 6 नवंबर को वोटिंग होनी है।

इतने उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव

सिवान विधानसभा सीट पर 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। महागठबंधन की ओर से आरजेडी के टिकट पर पूर्व स्पीकर और पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी चुनावी मैदान में हैं। वहीं एनडीए की ओर से भाजपा के मंगल पांडे चुनाव लड़ रहे हैं। जनसुराज पार्टी ने इन्तखाब अहमद पर भरोसा जताया है। वहीं बसपा ने सुनीता देवी को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा यहां से कई उम्मीदवार निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनावी इतिहास

यह विधानसभा सीट सिवान जिले के तहत आती है। यह एक सामान्य सीट है। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां से आरजेडी के अवध बिहारी ने जीत हासिल की थी। वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा के ओम प्रकाश यादव थे। जबकि तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार विनोद कुमार श्रीवास्तव थे। पिछले चुनाव में सिवान सीट पर कड़ा और दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला था। वहीं सला 2015 में सिवान सीट से भाजपा के उम्मीदवार व्यासदेव प्रसाद ने जीत हासिल की थी। साल 2005 से लेकर 2015 तक इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button