Uncategorized

सिखेडा भट्टे से फरार हुई प्रेमिका को पुलिस ने किया बरामद

गांव महमूदपुर सिखेड़ा भट्टे से अपने बडे भाई की साली को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसमें किशोरी के पिता ने दामाद के भाई विजलेश पुत्र देवेंद्र निवासी टडेई जिला शाहजहांपुर के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बहसूमा। क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेड़ा से एक सप्ताह पहले प्रेमी संग फरार हुई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पुलिस का कहना है कि आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। बताते चले कि एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेड़ा भट्टे से अपने बडे भाई की साली को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसमें किशोरी के पिता ने दामाद के भाई विजलेश पुत्र देवेंद्र निवासी टडेई जिला शाहजहांपुर के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने फरार हुई किशोरी को बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी सन्तोष कुमार ने बताया कि किशोरी खुद थाने आई है तथा उसके बयान दर्ज कराये जा रहे हैं। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button