देश

सिक्किम में भूकंप के 13 झटके महसूस किेए गए, तीव्रता 2.2 से 4.5 के बीच दर्ज

गंगटोक। सिक्किम के विभिन्न जिलों में भूकंप के असामान्य झटके महसूस किए गए । इन झटकों की तीव्रता हल्की से मध्यम रही। भूकंप से राज्य में जान-माल के किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

सिक्किम में गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। राज्य के छह में से चार जिले मंगन, नामची, गंगटोक और गेजिंग में भूकंप के झटके महसूस किए जाने की जानकारी मिली है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.2 से 4.5 के बीच दर्ज की गई।

केंद्र सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के आंकड़ों के अनुसार, सिक्किम के इन चार जिलों में कुल 13 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इनमें सर्वाधिक सात झटके मंगन जिले में दर्ज किए गए। इसके बाद नामची जिले में चार बार तथा गंगटोक और गेजिंग जिलों में एक-एक बार झटके महसूस किए गए। भूकंप का पहला झटका गुरुवार देर रात 1:09 बजे गेजिंग जिले में महसूस किया गया, जबकि अंतिम झटका शुक्रवार सुबह 5:29 बजे नामची जिले में महसूस किया गया।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, गेजिंग जिले में पहला झटका 1:09 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 दर्ज की गई। इसके बाद गंगटोक जिले में 1:15 बजे 3.1 तीव्रता, मंगन जिले में 1:23 बजे 2.2 तीव्रता, मंगन में ही 2:03 बजे 2.5 तीव्रता, नामची जिले में 2:20 बजे 3.9 तीव्रता तथा नामची जिले में 2:43 बजे 2.4 तीव्रता के झटके महसूस किए गए।

इसी क्रम में मंगन जिले में 2:56 बजे 2.4 तीव्रता, मंगन जिले में 2:59 बजे 2.5 तीव्रता, नामची जिले में 3:11 बजे 4.0 तीव्रता, मंगन जिले में 3:36 बजे 2.8 तीव्रता, मंगन जिले में 3:52 बजे 2.7 तीव्रता, मंगन जिले में 4:57 बजे 2.2 तीव्रता तथा अंत में नामची जिले में 5:29 बजे 2.9 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया।

लगातार भूकंप के झटके महसूस होने से राज्य के लोग दहशत में आ गए। । उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 में सिक्किम में एक शक्तिशाली भूकंप आया था। 18 सितंबर को आए 6.9 तीव्रता के भूकंप से राज्य में भारी जान-माल का नुकसान हुआ था। भूकंप का केंद्र उत्तर सिक्किम में था और इसके झटके पड़ोसी देशों में भी महसूस किए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button