फलावदा: (मेरठ)। नगर में हर वर्ष लगने वाले सात दिवसीय अंतर राज्य अश्व प्रजाति के मेले का आरंभ हो गया है जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से व्यापारी खरीद-फरोख्त के लिए आए पहुंच रहे हैं आयोजनकर्ता पूर्व चेयरमैन मेराजुद्दीन ने बताया कि मेले का शुभारंभ बीते शनिवार को किया गया 10 तारीख तक यह मेला रात दिन चलेगा मेले में हरियाणा पंजाब राजस्थान उत्तराखंड जम्मू कश्मीर आदि राज्यों से व्यापारी अपने घोड़े खच्चर खरीदने बेचने के लिए पहुंच रहे हैं घोड़ों के मेले में विभिन्न प्रकार की अनेक प्रजाति बहुत महंगे घोड़े खच्चर की बड़ी तादाद में संख्या पहुंच गई है।


