
सरधना (मेरठ) सरधना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कपसाड़ स्थित जनता आदर्श इंटर कॉलेज के प्रांगण में
वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण का किया गया। यहां आयोजित कार्यक्रम के मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद ठा. विजयपाल सिंह तोमर रहे । कार्यक्रम का संचालन तस्वीर सिंह चपराना ने किया सहसंयोजक कॉलेज प्रधानाचार्य मंजू रही। कार्यक्रम का प्रारम्भ राष्ट्रगीत के साथ शुरू हुआ तत्पश्चात भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण पर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। सांसद ठाकुर विजय पाल सिंह तोमर, भाजपा के जिला महामंत्री ठाक़ुर भंवर सिँह तोमर, वरिष्ठ समाजसेवी श्रीकृष्ण कुमार सिंह तोमर ,जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार,जिला पंचायत सदस्य सुनील कुमार,आलोक जैन (जिला उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा) ग्राम प्रधान सुनीता ,प्रबंधक शिव कुमार,अशोक अग्रवाल,श्याम मोहन गुप्ता रमेश चंद जैन आदि ने वृक्षारोपण किया। ठाकुर विजय पाल सिंह तोमर ने सभी को एक वृक्ष लगाने और उसका संरक्षण करने की शपथ दिलाई । कार्यक्रम को संबोधितकरते हुए सांसद विजय पाल सिंह तोमर ने वृक्षारोपण के विषय मे बताया की पूरे देश मे वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम चल रहा है। जिसका उद्देश्य समाज व राष्ट्र को वृक्षों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है ।
स्वच्छ वायु के लिए मानव जीवन के विकास की प्रत्येक अवस्था मे वृक्ष हमारे साथी है वृक्ष है तो हम है इसके साथ ही वृक्षों के संरक्षण व उनकी सुरक्षा के लिए सभी को शपथ दिलाई गयी,साथ ही माननीय सांसद ने बताया जल्द ही आदर्श गांव कपसाड़ मे कॉपरेटिव बैंक की शाखा भी खुलने जा रही है इसके साथ जल्द ही आदर्श इंटर कॉलेज व खेड़ा इंटर कॉलेज मे एनसीसी क़ी यूनिट जल्द आने की बात बताई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे महिलाओ के साथ पुरुषो ने भी भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सतीश कुमार, पूर्व चेयरमैन रामफल सिंह, ईश्वर त्यागी,मोहसिन प्रधान, राजू ठेकेदार,एडवोकेट हरवीर सिंह, बिट्टू सालावा अंकित चौधरी, तिलकराज,श्रीमती सुमन सैनी, नीलम, अंशिका, अंजलि आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।



