सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र चौधरी ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई
कृषक इंटर कॉलेज मवाना लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 147 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ देवेंद्र कुमार जी की संचालन संजीव कुमार ने किया लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण सर्वप्रथम प्रधानाचार्य डॉ देवेंद्र कुमार जी ने किया
मवाना (मेरठ)। कृषक इंटर कॉलेज मवाना लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 147 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ देवेंद्र कुमार जी की संचालन संजीव कुमार ने किया लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण सर्वप्रथम प्रधानाचार्य डॉ देवेंद्र कुमार जी ने किया उसके उपरांत शिक्षक नेता उप प्रधानाचार्य चौधरी नरेश पाल एवं समस्त स्टाफ एवं समस्त कर्मचारी गण एवं कॉलेज के छात्र छात्राओं में भी पुष्प अर्पित किए अपने संबोधन में कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री देवेंद्र कुमार जी ने कहा कि आज राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का जन्मदिन हम कृषक इंटर कॉलेज मवाना में हर्षोल्लास से मना रहे हैं इनका जन्म गुजरात के एक गाव के किसान परिवार में 31 दिसंबर 1875 को हुआ था और इनकी मृत्यु 15 जनवरी 1950 को मुंबई के अंदर ही थी इन्होंने विदेश में पढ़ाई पढ़ कर वकालत शुरू की थी गांधीजी से प्रेरित होकर देश की आजादी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर देश को आजाद कराया उसके उपरांत भारत के उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी बने यह भारत की एकता के पक्षधर थे एकता में विश्वास रखते थे जहां एकता होती है वहां दृढ़ता होती है इन्होंने किसानों के लिए आंदोलन चलाए उनकी बातें मनवाई इसलिए यह किसान नेता भी थे सब जनता के सर्वमान्य नेता थे आज हम इनको याद कर रहे हैं शिक्षक नेता एवं उप प्रधानाचार्य चौधरी नरेश पाल ने कहा कि लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश के लिए वह काम किया जिसे आज हम सब मिलकर उनका जन्मदिवस मना रहे हैं और संपूर्ण भारत के अंदर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में इनका जन्म माना जा रहा है सरदार वल्लभ भाई पटेल जी नगर निगम अहमदाबाद के अध्यक्ष एवं अनेकों बार सदस्य भी रहे हैं इन्होंने अपनी राजनीति सभासद से शुरू कर कर देश के उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री तब की है इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


