Uncategorized
Trending
सरदार भाई वल्लभ पटेल की जयंती के अवसर पर निकाली गई साईकिल रेली
लोह पुरुष सरदार भाई वल्लभ पटेल की जयंती के अवसर पर नवजीवन इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
बहसूमा। लोह पुरुष सरदार भाई वल्लभ पटेल की जयंती के अवसर पर नवजीवन इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे कस्बे एवं क्षेत्र में साइकल रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।शनिवार को नव जीवन इंटर कॉलेज बहसूमा में भारत के प्रथम गृहमंत्री लौहपुरुष स्वर्गीय सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसमें छात्र छात्राओं को विस्तार पूर्वक बताया। भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया एवं छात्रों के द्वारा साईकिल रैली भी निकाली गई। रैली को प्रधानाचार्य रतिराम मावी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में योगेश कुमार, अतुल देव गौतम, शिव शंकर राम आदि उपस्थित रहे।


