सम्मान देना कोई भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से सीखे,सरदार गुरमेल बाजवा
भारतीय किसान यूनियन टिकैत की तिरंगा यात्रा में देहात के सिख समाज के लोगो ने भी पहुचकर शिरकत की,सिख समाज की भागीदारी को देखकर भाकियू के मण्डल महामंत्री सरदार गुरमेल बाजवा के मासूम पुत्र से राकेश टिकैत द्वारा अपने कार्यालय का ध्वजारोहण करवाने से सिख समाज के लोगो मे खुशी का माहौल है सरदार गुरमेल बाजवा का कहना है कि सम्मान देना कोई राकेश टिकैत से सीखे।
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की तिरंगा यात्रा में देहात के सिख समाज के लोगो ने भी पहुचकर शिरकत की,सिख समाज की भागीदारी को देखकर भाकियू के मण्डल महामंत्री सरदार गुरमेल बाजवा के मासूम पुत्र से राकेश टिकैत द्वारा अपने कार्यालय का ध्वजारोहण करवाने से सिख समाज के लोगो मे खुशी का माहौल है सरदार गुरमेल बाजवा का कहना है कि सम्मान देना कोई राकेश टिकैत से सीखे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरकार द्वारा जहां हर घर झंडा अभियान में जोर लगा रखे थे वही विपक्ष में दमदार भूमिका निभाने वाले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने नारा दिया था कि हमारा ट्रैक्टर हमारा तिरंगा। इस दौरान पुरकाजी इलाके के भदोला निवासी सरदार गुरमेल बाजवा जो भाकियू के मंडल महामंत्री है उन्होंने नए ट्रैक्टर को फूलों से सजवा कर तिरंगा यात्रा के दौरान राकेश टिकट को दिया था ओर सर पर पगड़ी बांधकर सम्मान किया।इस दौरान काफी संख्या में तिरंगा यात्रा में पहुंचे सिख समाज के लोगों का आभार व्यक्त कर राकेश टिकैत ने कहा था कि सिख समाज का योगदान में कभी नहीं भुला पाऊंगा।तिरंगा यात्रा के बाद भाकियू कार्यालय पर पहुंचे हजारों लोगों की भीड़ में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गुरुमेल बाजवा के मासूम पुत्र अभिराज बाजवा से सयुक्त रूप से ध्वजारोहण करवाया जिससे देहात इलाके के सिख समाज में खुसी का माहौल है।
तिरंगा यात्रा में बलकार सिंह,ग्राम प्रधान भदौला हरविंदर सिंह,प्रीत बाजवा,गुरुताज़ बाजवा,कवलजीत सिंह,जसविंदर सिंह ज्ञानी,भूपेंद्र आदि सैकड़ो सिख समाज के लोग मौजूद थे।


