Uncategorized
Trending

समलैंगिक दोस्तों ने LLB छात्र के साथ किया कुकर्म और फिर उतारा मौत के घाट, जानिए पूरा मामला

एलएलबी छात्र यश रस्तोगी की हत्या के मामले में पुलिस ने भले ही खुलासा कर दिया है, लेकिन परिजनों ने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठा दिए वहीं हिंदू संगठनों और छात्रों ने भी विरोध जताते हुए पुलिस से सही खुलासे की मांग की है। मामले में कई अनसुलझे सवाल हैं, जिनका जवाब पुलिस नहीं दे पा रही है । इस लिए परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की है।

मेरठ। एलएलबी छात्र यश रस्तोगी की हत्या के मामले में पुलिस ने भले ही खुलासा कर दिया है, लेकिन परिजनों ने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठा दिए वहीं हिंदू संगठनों और छात्रों ने भी विरोध जताते हुए पुलिस से सही खुलासे की मांग की है। मामले में कई अनसुलझे सवाल हैं, जिनका जवाब पुलिस नहीं दे पा रही है । इस लिए परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की है।

22 साल का मृतक छात्र मेडिकल थाना इलाके के जागृति विहार में रहता था और वह एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। परिवार वालों के मुताबिक, 26 जून की शाम 4 बजे राज (बदला हुआ नाम) स्कूटी लेकर घर से निकला था लेकिन वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और फिर गुमशुदा की तलाश की गई। पुलिस ने मृतक छात्र के मोबाइल की लोकेशन निकाली जिसमें उसकी आखिरी लोकेशन मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र की मिली। पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली और उसके आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने अलीशान ,सलमान और शावेज को पकड़कर पूछताछ शुरू की जिससे पचा चला कि मामला समलैंगिक गैंग से जुड़ा है। मृतक छात्र ने इन लड़कों का एक वीडियो बनाया था और वह लगातार इन लड़कों को ब्लैकमेल कर रहा था। इस बीच तीनों लड़कों ने छात्र को पैसे देने के लिए उसको लिसाड़ी गेट क्षेत्र बुलाया, जहां लड़ाई होने लगी।

इस लड़ाई की बीच शावेज ने अपने साथी आलीशान के साथ मिलकर छात्र की धारधार हथियार से हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए सलमान की मदद ली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि छात्र उन्हें लगातार एक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहा था और पैसों की मांग कर रहा था और इसके लिए ही आलीशान ने छात्र को फैक्ट्री बुलाया। शावेज और आलीशान के साथ छात्र का झगड़ा बढ़ गया और दोनों आरोपियों ने धारधार हथियार से छात्र की हत्या कर दी। बाद में सलमान को फोन करके शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची। तीनों आरोपियों ने रात का इंतजार किया और शव को एक बोरे में डालकर पीलोखड़ी पुल के पास नाले में फेंक दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस को छात्र का शव बरामद हुआ। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कारवाई के निर्देश भी दिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button