राज्य
Trending
सफाई कर्मी का स्थानांतरण न होने पर विकास भवन में धरना प्रदर्शन शुरू
ऊन में तैनात सफाई कर्मी पर लगाया उत्पीड़न व परेशान करने का आरोप

शामली। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ ने विकास खंड ऊन में तैनात एक सफाई कर्मी पर अन्य सफाई कर्मियों के उत्पीड़न व उसका स्थानांतरण न होने पर विकास भवन में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में सोमवार से सफाई कर्मचारियों ने विकास भवन में विकास खंड ऊन में तैनात एक सफाई कर्मी द्वारा अन्य सफाई कर्मियों का लगातार किए जा रहे उत्पीड़न के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। अमित कुमार ने बताया कि उक्त सफाई कर्मी द्वारा अन्य सफाईकर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में डीएम को प्रार्थना पत्र देकर उक्त कर्मी के स्थानांतरण की मांग की थी जिसके बाद डीएम के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी को फोन कर मामले की जांच कर उक्त कर्मचारी को हटाने के निर्देश दिए थे। अमित कुमार का आरोप है कि डीएम द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने उक्त सफाई कर्मी का स्थानांतरण विकास खंड कैराना की ग्राम पंचायत पंजीठ में कर दिया था लेकिन कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक द्वारा आदेशों को जारी नहीं किया गया क्योंकि कनिष्ठ सहायक ने उक्त सफाईकर्मी की जाति से होने के कारण पूरा संरक्षण दिया। उन्होंने डीएम से मामले का संज्ञान लेते हुए उक्त सफाई कर्मी का तत्काल स्थानांतरण कराए जाने की मांग की, साथ ही चेतावनी दी कि यदि उसका स्थानांतरण न हुआ तो सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर ओमवीर सिंह, प्रमोद कुमार, रामपाल सिंह, विकास, कंवरपाल, राजकुमार, अमित, हारून, जगमोहन, विनोद कुमार, जनेश्वर, अरूण, सोनू, मुकेश, दीपक, अनिल, सुभाष गिरी, कृष्णपाल, अरविन्द,सतीश कुमार, जगरोशन, सुशीलसहित अन्य सफाई कर्मी भी मौजूद रहे।



