Uncategorized
Trending
सपा प्रवक्ता एवं योजना आयोग के पूर्व सदस्य के घर पहुंचे रालोद सुप्रीमो, शोक संवेदना प्रकट करते हुए माताजी को दी श्रद्धांजलि
शामली के काबड़ोत में राष्ट्रीय लोकदल की रैली को संबोधित करने से पहले रालोद सुप्रीमो चौधरी जयन्त भैंसवाल गांव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं योजना आयोग के पूर्व सदस्य चौधरी सुधीर पंवार के आवास पर पहुंचे । और माता जी के निधन की जानकारी लेने के बाद उन्होंने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।
ऊन। तीन दिन पहले सपा प्रवक्ता एवं योजना आयोग के पूर्व सदस्य एवं क्षेत्र के गांव भैंसवाल निवासी सुधीर पंवार की माताजी का लखनऊ के हास्पिटल में उपचार के दौरान निधन हो गया था । सभा को संबोधित करने से पहले रालोद सुप्रीमो चौधरी जयन्त एंव थानाभवन विधायक अशरफ अली ,पुर्व विधायक राजेश्वर बंसल ,वाजिद पुर्व प्रमुख कैराना गांव भैंसवाल में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुधीर पंवार के घर पहुंचे , और अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए माता जी को श्रद्धांजलि दी तथा उनके निधन की वजह पूछी ।
शामली के काबड़ोत में राष्ट्रीय लोकदल की रैली को संबोधित करने से पहले रालोद सुप्रीमो चौधरी जयन्त भैंसवाल गांव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं योजना आयोग के पूर्व सदस्य चौधरी सुधीर पंवार के आवास पर पहुंचे और माता जी के निधन की जानकारी लेने के बाद उन्होंने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।
26 जून की सुबह लखनऊ के हॉस्पिटल में हुआ था निधन समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुधीर पंवार ऊन तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव भैंसवाल के निवासी हैं । करीब 1 महीने पहले लखनऊ में अपने बेटे सुधीर पंवार के पास रहते हुए माताजी को गिरने की वजह से गंभीर चोट आ गई थी । और उनका ऑपरेशन लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज में हुआ था । 1 महीने के लंबे उपचार के बाद 20 जून की सुबह 9:15 बजे उनका निधन हो गया था ।इस दौरान चौधरी शरीफ अहमद प्रदेश सचिव, उमेश जिला पंचायत सदस्य, जावेद जंग काधला,अंकुज चौधरी गढीपुख्ता,संजीव राझड़,खुशनुद आदि मौजूद रहे।

