टॉप न्यूज़
Trending

सपा नेता आजम खान के करीबी पूर्व पुलिस अधिकारी आले हसन खां गिरफ्तार

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रामपुर से पूर्व सांसद आजम खान के करीबी सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी आले हसन खां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अनुज चौधरी ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार देर रात को पुलिस क्षेत्राधिकारी के पद से रिटायर्ड हुए आले हसन खां को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ कोर्ट ने शत्रु संपत्ति मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। इतना ही नहीं वे आजम के करीबी और उनके साथ कई आपराधिक मामलों में सह आरोपी भी हैं। वह कई मामले में कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। गैर जमानती वारंट तामील करते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि स्वार विधानसभा में उपचुनाव होने हैं। इससे पहले आजम के करीबी आले हसन खां की गिरफ्तारी को लेकर चर्चा का माहौल गर्म है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button