मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। नगर पालिका चुनाव आने पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राजनीति में रुचि रखने वाले नेताओ ने दम भरना शुरू कर दिया है। वही आज सपा कार्यालय पहुंचे सपा नेता सुमित खेड़ा ने ज़िला महामंत्री जिया चोधरी को नगर पालिका अध्यक्ष पार्टी के टिकट हेतु आवेदन दे दिया है। वही 18 दिसंबर को प्रदेश कार्यालय लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी को देंगे आवेदन। चोधरी जयंत सिंह राष्ट्रीय अध्यश लोकदल को भी देंगे आवेदन जैसे जैसे नगर पालिका नगर निगम के चुनाव पास आ रहे है वैसे वैसे राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गयी है। सुमित खेड़ा ने अखिलेश को पत्र लिखकर निवेदन किया कि इस बार चुनाव में पुराने और वफ़ादार कार्यकर्ताओं को ही टिकट दे। उन्होंने कहा क़ि समाजवादी पार्टी में युवाओं को आगे लाने का यही समय है और युवाओं पर ही सब कुछ निर्भर है।


