uttar pradesh

सपा कार्यालय गिरा तो उसी बुलडोजर से गिरेगा उनका स्मारक” सपा कार्यालय विवाद पर अखिलेश का रिएक्शन

बुलडोजर एक्शन को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है। लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में हुई प्रेम वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने साफ कहा कि “यदि समाजवादी पार्टी का कार्यालय उसी बुलडोजर से गिराया जाएगा, तो हम उसी बुलडोजर को खोजकर उनका भी स्मारक गिरा देंगे।

भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने अब तक कई लोगों के घर तोड़े हैं और कमजोर वर्गों को डराने का काम किया है। उन्होंने कहा, “भाजपा ने मुसलमानों, यादवों और ब्राह्मण भाइयों के घरों पर बुलडोजर चलवाए हैं। जिन मां-बेटी की मौत बुलडोजर एक्शन में हुई थी, वे स्वर्ग से इन्हें श्राप दे रही होंगी।”

मुरादाबाद कार्यालय विवाद
दरअसल विवाद मुरादाबाद में स्थित सपा कार्यालय को लेकर है। प्रशासन ने कार्यालय का आवंटन निरस्त कर दिया है और जिलाध्यक्ष को दो सप्ताह में जगह खाली करने का नोटिस दिया है। इसी मुद्दे पर अखिलेश यादव ने सरकार को चेतावनी दी।

“अखिलेश दुबे की इमारतों पर बुलडोजर चलाने की हिम्मत नहीं”
सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं की हिम्मत नहीं है कि वे अखिलेश दुबे की कथित फर्जी इमारतों पर बुलडोजर चलाएं। उन्होंने कहा कि बुलडोजर केवल कमजोरों को डराने का औजार बना है।

“देश बचाना है तो भाजपा हटाओ”
अखिलेश यादव ने भाजपा को झूठा करार देते हुए कहा कि अगर देश और समाज को बचाना है तो भाजपा को सत्ता से हटाना होगा। उन्होंने कहा, “देश बचाना है तो भाजपा हटाओ, भाईचारा बचाना है तो भाजपा हटाओ।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button