Accident
Trending
सड़क हादसे में पांच की मौत, एक घायल
गुजरात के नवसारी ग्रामीण क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गयी तथा एक घायल हो गया।
नवसारी। गुजरात के नवसारी ग्रामीण क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गयी तथा एक घायल हो गया।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आंबरी-धोणापीपणा रोड़ पर सोमवार की शाम एक कंटेनर और इको कार में टक्कर हो गयी। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के तीन लोगों सहित पांच लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान प्रफुल ल. पटेल (50), मिनाक्षी प्र. पटेल (50), रिग्वेश उर्फ शिव प्र. पटेल (18), मनीषा मु. पटेल (32) और रोनक कां. पटेल (22) के रूप में हुयी है। सभी शादी के लिए खरीदारी करने बाजार जा रहे थे।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।




