बहसूमा। शुक्रवार को श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज बहसूमा में सड़क जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया । जिसमें कॉलेज प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग, ट्रैफिक लाइट, इमरजेंसी सेवा सहित अन्य संबंधित तथ्यों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।


