Accident
Trending

सड़क दुर्घटना में दो भाइयों की मौत

महाराष्ट्र के सांगली जिले के कराड-पंढरपुर मार्ग पर शुक्रवार को सुबह अटपडी तहसील के विभूतवाड़ी में हुई दुर्घटना में दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

सांगली। महाराष्ट्र के सांगली जिले के कराड-पंढरपुर मार्ग पर शुक्रवार को सुबह अटपडी तहसील के विभूतवाड़ी में हुई दुर्घटना में दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान हो चुकी है जिसमें महेश फड़तारे और गणेश फड़तारे शामिल हैं जबकि एक अन्य भाई निशांत फड़तारे घायल है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित और घायल सतारा जिले के कोरेगांव निवासी हैं और इनकी कृषि यंत्र की दुकान है।
तीनो भाई कृषि यंत्र पहुंचा कर विभूतवाड़ी से एक वैन से वापस आ रहे थे। कराड-पंढरपुर मार्ग पर एक मोड़ पर एक ट्रक और वैन की टक्कर हो गयी जिसमें दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button