uttar pradesh

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो हुई चकनाचूर, सात गंभीर रूप से घाय

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। जिसके बाद सभी को सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे में घायल एक व्यक्ति के मौत की सूचना भी  है।

पूरा मामला गौरीगंज थाना क्षेत्र के टाण्डा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित स्टेट बैंक के सामने का बताया जा रहा है। देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। भीषण हादसा के चलते स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। स्कोर्पियो सवार सभी लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इस खौफनाक हादसे के चलते मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को उपचार के लिए सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बता दें कि स्कॉर्पियो सवार सभी लोग सुल्तानपुर से अमेठी एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। बरात सुल्तानपुर जिले के करौंदीकला थाना क्षेत्र के दरगापारा बबुआन गांव से गौरीगंज के विशुनदास पुर गांव आई थी। हादसे का शिकार हुई स्कॉर्पियो इसी बरात में शामिल होने के लिए आई थी। घायलो में बंटू सिंह पुत्र रिंकू सिंह, रूपक पुत्र बडालाल, ऋषभ सिंह पुत्र शैलेन्द्र, देव पुत्र दीपक, पप्पू सिंह पुत्र तीरनाथ, प्रदीप सिंह पुत्र तेज सिंह (26), लक्ष्य प्रताप सिंह पुत्र दीपक सिंह (14) का नाम शामिल है। गौरीगंज एसएचओ श्यामनारायण पांडेय ने बताया कि सभी घायलों को रात में ही सुल्तानपुर जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया था। जहां पप्पू सिंह (24) की मौत की सूचना मिल रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button