राज्य
Trending

संस्कारों से ही युवा चरित्र निर्माण संभव: रवि शास्त्री

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री रवि शास्त्री ने कहा, यदि युवाओं को सही व श्रेष्ठ संस्कार दिए जाएं तो युवाओं का बेहतर चरित्र निर्माण सम्भव हो सकता है।

बागपत। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री रवि शास्त्री ने कहा, यदि युवाओं को सही व श्रेष्ठ संस्कार दिए जाएं तो युवाओं का बेहतर चरित्र निर्माण सम्भव हो सकता है।
रवि शास्त्री सोमवार को बड़ौत के डिवाइन ग्लोबल एकडमी में आयोजित युवा चरित्र निर्माण शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने देश की भावी युवा पीढ़ी को आह्वान करते हुए कहा कि जून माह में आर्य समाज की ओर से युवाओं के चरित्र निर्माण के लिए सुसंस्कार अपनाओ, युवा बचाओ अभियान के तहत दो योग एवं चरित्र निर्माण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिनमें एक शिविर बालकों के लिए व दूसरा शिविर बालिकाओं के लिए होगा।
उन्होंने कहा कि युवाओं के चरित्र निर्माण से ही समाज का उत्थान हो सकता है। विचारों की शुद्धता से ही व्यक्ति जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है। युवाओं से आह्वान किया कि वह आवासीय शिविरों में भाग लेकर अपना सर्वांगीण विकास करते हुए एक अच्छे नागरिक बनने का प्रयास करें। विद्यालय के प्रधानाचार्य के के त्यागी ने बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button