Uncategorized
Trending

संविधान दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया

मुजफ्फरनगर(संजय धीमान) । दीना भाना फूले अंबेडकर संघ और बामसेफ यूनाइटेड के कार्यालय पर संविधान दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। वक्ताओ ने कहा कि संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को संविधान पारित हुआ जिसे 26 जनवरी 1950 को भारत में लागू किया गया। संविधान में सामाजिक, आर्थिक, राजनेतिक, न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म, उपासना की शक्ति, प्रतिष्ठा, अवसर की समता, राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करते हुए भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य की स्थापना होती है जिसमे सभी को मूल अधिकार दिए गए है। भारत का संविधान भारत का सर्वोच्च विधान है। आज देश संविधान में प्रदत्त कानूनों और उसमे दिए गए अधिकरो पर ही चल रहा है। इस अवसर पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मनोज सौदाई एडवोकेट, मास्टर संजीव गहलौत, दीपक गहलौत, प्रदीप झंझोट,सुरेन्द्र मास्टर, राहुल अंबेडकर, चमन बहोत, सोनू पाहिवाल, मनीष, मनोज वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button